याद है ...

वो लकड़ी का घर

जो ख़्वाबों में बनाया था

तुमने मेरे लिए


आग लगा दी 

आज उस को

अपनों की एक

दियासलाई ने 


कोशिश बहुत की

मैने उस घर को

बचाने की 

हाथों को भी 

अपने जला आयी


खाक हो गयी

आज वो ख़्वाबों

की दुनिया भी मेरी 

 

~मधुलिका / @Bawra_Mann_