जीयेगे कभी खुद के लिए भी

अभी बाकी है बहुत सी जिम्मेदारियां

रोयेगे खुल के कभी तुम्हारे साथ

दिखावे की हंसी को भी जी ले कुछ पल 

सब के साथ 

वादा है!!! चलेंगे तुम्हारे साथ उन रास्तों 

पर फिर से

जिस मोड़ पर छोड़ा था हमनें 

एक दुसरे का हाथ

ऐ जिंदगी !!!

बस इन ख्वाइशों को जिंदा रखना

मरने से पहले बस एक बार है इन्हें जीना


~मधुलिका