हे कृष्ण !!
कैसे लिखूं तुमको
तुम्हारे बालपन को लिखूं
तुम्हारे प्रेम को लिखूं
या तुम्हारे धर्म को लिखूं
क्या लिखूं !!!
बनू यशोदा तो लिखूं तुम्हारा बालपन
बनू राधा तो लिखूं तुम्हारा प्रेम
बनू अर्जुन उठाऊ गांडीव तो
लिखूं तुम्हारा धर्म
हे कृष्ण !!
अब तुम ही कहो
कैसे लिखूं तुमको ?
~मधुलिका / @Bawra_Mann_


