शिथिल पड़ रही हूँ
तन से भी और
मन से भी
कुछ टूट चुका
कुछ टूट रहा
बह रही वेदना
धमनियों में
शुष्क हुए अश्रु भी
भावनाओं के भंवर में फंस
जाने क्या ही ढूंढ रही हूंँ
असंभव है इससे अब मुक्त हो पाना
मरूस्थल में तलाश रही हूँ
फिर से एक गीली सी नदी...
~मधुलिका / @Bawra_Mann_
