"भूख" 

जनम दे सकती है अपनों से

विद्रोह को

"भूख"

रौंद सकती बरसों से सहेजे

वसूलों को

"भूख"

ढहा सकती है आत्मसम्मान

की मजबूत दीवार को

"भूख"

खाक कर सकती है पल में 

गुरुर को

"भूख"

गला सकती हैं धीरे धीरे नर्म

अंतड़ियाें को

"भूख"

समूचा निगल सकती है

एक हँसती खेलती ज़िंदगी को..


~मधुलिका