बादल का छोटा सा वो टुकड़ा
दुबक के उस कोने में बैठा
शायद सहमा हुआ इस डर से
हवा का एक झोका आयेगा
उसे उन बड़े टुकड़ों में
गुम कर जायेगा
यथार्थ भी है उसका भय
हुआ उन बादलों में उसका विलय
अब बूंद बन कर वो बरसेगा
सारी धरती को हरित करेगा
विनाश उस छोटे बादल का
देखो सृजन नया करेगा ❤
~मधुलिका / @Bawra_Mann_
