आधा अधूरा इश्क़
कभी आपको पूरा करता नहीं
आधा अधूरा ज्ञान
हमेशा ही काम करता नहीं
तेरे नाम से जो भी शुरू किया
खत्म उसे आज करना है
मेरे नाम का आधा हिस्सा
नष्ट मुुझे आज करना है
वजूद मेरा जो तेरे ही घेरे में
चक्कर काट रहा है
तेरी उस कक्षा से अलग
उसे अब करना है
तेरे ख़्यालों की तानाशाही
मेरे ख़्यालों पर हमला कर
हर बार ही विजय पाती है
उन्हें धराशायी अब करना है
बहुत हुआ ये आधा अधूरा
अब खुद को पूरा करना है
तेरे साये से अब निकलना है
स्वयं का पुनर्निर्माण अब करना है
~मधुलिका


