ज़ुर्म सभी कुबूल हूँ मैं करती
ना गुनहगार किसी और को कहती
परख लिए चेहरे जब से
तब से थोड़ा सबसे बचकर चलती
नसीहत अब बड़ों की सर आंखों पे रखती
अपनी बात में हामी कुछ कम ही भरती
रोज नरम गद्दों पे सोती
लेकिन कांटों की चुभन न भूलती...!!
मधु गुप्ता "अपराजिता"

