आकर पल में घेर ले ऐसे बनाकर दिलबर सा घना ये कोहरा।

खेले आंख मिचोली धूप के संग मनचला यहाँ वहाँ ये कोहरा।।


हर बिल्डिंग हर घर को घेरे जैसे हो राज उसी का सब पे गहरा।

सड़कों पर झट कर देता उजियारे में भी घोर सफेद अंधेरा।।


दिल मसोस कर रह जाती धूप देखकर रूप कोहरे का बर्फीला।

उड़े हवा के संग ऐसे की पकड़ ना पाए जादूगर हो कितना भी हो अलबेला। ।


चलता रहता सर्दियों भर दोनों का संगम बड़ा ही रंग-रंगीला।

आ कर बीच हवा कर देती दोनों का प्रेम कसैला।।

मधु गुप्ता "अपराजिता"