जगह जगह छूट जाती हैं हमारी यादें
कभी किसी चलती ट्रेन में,
खड़की के बाहर झाकती स्मृतियों में खो जाती हैं,
तो कुछ आस पास बैठे लोगों के बीच
खयालों की संगिनी हो जाती हैं
तो कुछ स्टेशन की सीढ़ीयों चढ़ते उतरते
भीड़ की अफ़रा तफ़री में खुद को भूल जाती हैं,
कभी कहीं ठहर के किसी नुकड़ पे पिया जो पानी....
तो कुछ यादें उस पानी के साथ बह निकलती हैं,
कुछ चौका चुल्हे में जल खा़क.....
तो कुछ ठंडी वयार के साथ
सागर में गोते खाती हुई उस पार,
बहुत दूर.....चली जाती हैं....!!
मधु गुप्ता "अपराजिता"

