वो बातें वो खुरापाते और वो बचपन की शरारतें। 

रह गया वो सभी पीछे बन कर गुजरा हुआ ज़माना।। 


वो एक ही थाली में मिल बैठकर भाई- बहनों का खाना। 

बहुत याद आता है वो बचपन का सुनहरा ज़माना।। 


एक ही चारपाई पर लिपटकर हातापाई कर के सोना। 

कितना खूबसूरत था हर लम्हें का लुफ़्त उठाता वो ज़माना।। 


वो तारों से भरे आकाश के नीचे सुनते थे गीतमाला पुरानी। 

याद आता बहुत वो रेडियो पर आमीन सयानी का ज़माना।।

मधु गुप्ता "अपराजिता"