विश्वास यदि होता है तो वह अंधा ही होता है।

आधा अधूरा विश्वास कभी ना सच्चा होता है।।


जिस पर भी हो अपना सर्वस्व निछावर कर देता है।

दुविधा नहीं पनपने देता बस मूंद के आंखें आगे बड़ता है।।


प्रश्न और उत्तर का जहां न कोई औचित्य रहता है।

विश्वास वहीं धूरी है जो हृदय मैं सरस की धार बरसाता है।।


नहीं तुम्हारा मेरा उसमें यह जिसमें भी होता है।

कर देता है पूर्ण उसे यह जिसको भी यह मिलता है।।


संदेह तनिक न रहता विश्वास वहीं मजबूत इक धागा है।

दिमाग का यह खेल नहीं यह दिल से जाग्रत होता है। ।


"अपराजिता"