विनम्रता वो धरोहर है जो मानव को महान बनाती है।
कर देती है पावन हृदय और दया का दीप जलाती है।।
कठिन से कठिन समय में भी मनुष्य हार नहीं मानता हैं।
विनम्रता ऐसी चाबी है जो हर समस्या का समाधान ढूंढ लेती है।।
अंधियारे में उजाला बन वो ज्ञान का दीप जलाती है।
कर देती है हर कोना रौशन जब वो जीवन में घर करती हैं।।
विनम्रता हर किसी को प्रेम का पाठ सिख-लाती है।
फिर जीवन में वो क्रोध और घृणा का वास नहीं होने देती है।।
मधु गुप्ता "अपराजिता"

