मंगलकारी देव हो तुम
विघ्न विनाशक गणेश हो तुम,
हर घर में प्रथम पूज्य हो तुम
संकट सबके हरने वाल ऐसे प्रिय गणेश हो तुम ||
मां गौरी और पिता भोले के सबसे प्रिय पुत्र हो तुम
स्नेहा माँ से अपार करते हो तुम
सर्वोपरि होते है माता-पिता यह दुनिया को देते संदेश हो तुम
अद्भुत रूप तुम्हारा है इसीलिए गणेश हो तुम ||
जन-जन के भी प्यार हो तुम
रिद्धि सिद्धि के भंडार हो तुम
जो भी तुमको सच्चे मन से धाता
उसके सारे कष्ट मिटाते हो तुम ||
विघ्न विनाशक गणेश हो तुम..!!

