एक कविता मणिपुर में औरतों के प्रति हुए जघन्य अपराध से प्रेरित है।
उठ नारी अब तू जाग ज़रा
अब कोई नहीं यहाँ आएगा
ना कोई कृष्ण सखा जैसा यहाँ फ़िर बन पाएगा
और ना ही तेरा चीर हरण अब यहाँ रुक पाएगा..!!
इसलिए तुझे ही बांहों में अपनी
बल भर कर शस्त्र उठाना होगा
नहीं तो कदम कदम पर तुझको
दुनिया वाले निर्वस्त्र करते जाएंगे..!!
हुंकार तुझे भरनी ऐसी
ना आ सके नजदीक कोई
सौ बार तुझे वो सोचे पहले
इतनी कर ले मजबूत परिधि अपनी...!!
जब चाहे वो फेंके तुझ पर बोतल भर एसिड
जब चाहे हवस का शिकार बनाए
तू चीज नहीं कोई ऐसी
जो समझ कर खिलौना खेल जाएं..!!
तेरा भी इक ओहदा है इस जग में
तू भी उस ईश्वर की एक अनुपम कृति है
तू ही दुर्गा चंडी तू ही अबला
फिर क्यों डरती कायर ऐसे लोगों से...!!
उठा कृपाण धड़ से अलग कर गर्दन को
मत कानून की तू परवाह कर अब
फैसला कर अपने हाथों से
निर्लज्ज जमाना क्या जाने अब...!!
फिर क्या घबराना इस दुनिया से
बहुत हुआ अब बहुत हुआ
अब बहुत जघन्य अपराध हुआ
सीमा लांघ चुके हैं कुछ नर...!!
उठ जा उठ जा अपनी शक्ति का निर्वाह कर
है नारी कोई सामान नहीं
वह हाथों का कोई जाम नहीं
जो पी कर फेंक दिया जाए
ऐसा कोई मर्दों का अधिकार नहीं..!!
पूज्य, ममतामई और करुणा की प्रति मूर्ति है नारी
कितने रिश्तों की धाती है
मां, बहन, भाभी और बेटी ना जाने
कितने रिश्ते निभाती है...!!
उसी नारी से जन्में हो तुम
और उसी को करते शर्मसार
क्या घर में मां बहन का निवास नहीं
कि होकर इंसान किया तुमने
काम ये मानवता के विपरीत...!!
बोलो क्या आत्मा तुम्हारे पास नहीं
जो निर्वस्त्र घुमाया तुम ने मिलकर
गरिमामई उस अबला नारी की गरिमा को
है कोई जवाब तुम्हारें पास भला
आत्मा अपनी से पूछों
अपराध यह तुमने क्या कर डाला...!!
मधु गुप्ता "अपराजिता"

