तेरी यादों की पुड़िया को मैं, 

रोज बांध कर रखती हूं.

ना जाने हवा का झोंका ये,

रोज कहां से आता है.

खोल के तेरी यादों की पुड़िया को वो,

सारे घर में बिखरा जाता है.

महक उठता हैं तब घर-आंगन मेरा,

और हर दीवार पे सरगम छिड़ती हैं...

तब खिल उठती हूं मैं किरणों सी,

और फूलों सी महकती हूं.

तेरी यादों की खुशबू लेकर,  

फ़िर हर कोना कुछ मुझसे कहता है.

तब खो देती हूँ मैं सुध-बुध अपनी,

और दीवानी हो झूम उठती हूँ.

तेरी यादों की पुड़िया को मैं,!!

मधु गुप्ता "अपराजिता"