भूख प्यास अब ना बची है बाकी

नहीं बचा अभियान

तोड़ दिए सब बंधन मोह के

आन पड़ी अब तो तेरे द्वार

प्रीत की रीत है इतनी गहरी

कि छोड़ दिया हर इंसान

तुझ में ऐसी हुई बावरी

हो गया जग से वैराग़

सब रीत जगत की मैं हूं हारी

हार गई सब जज्बात

नाम पता सब पूछते मुझसे

मुझको नहीं है अब कुछ भी ज्ञात

नैनो की तो बात न पूछो

दिखे इन्हें हर कोई तेरा ही अवतार।।

मधु गुप्ता "अपराजिता"