साल, महीने, हफ़्ते दिन
और उन साल-महीनों, हफ़्तों- दिनों की
कुछ तरीख़े कुछ पल कुछ क्षण कुछ लम्हें
हमारे जहन से कभी अमिट नहीं होते,
उन लम्हों-क्षणों, हफ़्तों-दिनों और महीनों-सालों के बीच....
मिले कुछ लोग और उनसे जुड़ी यादें,
तरीख़ बन हर साल आ ही जाती है...
लाख हम चाहे कि यह वापस ना आये
पर वो तारीख़ें कहाँ मानती है..!!
मधु गुप्ता "अपराजिता"
