ज़रा भूल जाने की कोई तरकीब सिखा दे।
गुजारा तेरे बिन अब मेरे हमदम होता नहीं।।
ठिकाना झूठा ही तू अपना बता दे कोई।
ये दिल तेरे बिन अब कहीं मेरे लगता नहीं।।
सहमा सा रहता हैं हर पल मेरा।
धड़कन भी रहती उलझी सी मिरी।।
कहानी किस्से तू आ कर सुना दे।
ये साँसें तेरे बिन चलती नहीं।।
जरा भूल जाने की कोई तरकीब सिखा दे
मधु गुप्ता "अपराजिता"

