हँसती खेलती जिंदगी को,क्यों गुनेहगार बना रहे हो। 

अपने मद में चूर होकर,क्यों रिश्तों को भुला रहे हो।। 


झूठी तसल्लियों के क्यों ऊँचे- ऊँचे पहाड़ सजा रहे हो।

अंदर से ख़ाली,ऊपर से खोखली हंसी के नाका़ब चढ़ा रहे हो।।


चंद लम्हों की खुशी के लिए, पुराने दोस्तों को नज़रों से गिरा रहे हो। 

हार हैं लाज़िमी, फ़िर भी ख़ुदा से धोख़ा किये जा रहे हो।। 


नमक से रिश्तें के लिए, इतने खुदगर्ज़ बनते जा रहे हो।

सामने हैं दरिया और तुम ख़ारे सागर को तलाश रहे हो।।


"अपराजिता "