यह ज़ुल्म नहीं करना था... साहिब
हाथ बढ़ाने का मतलब....
कुछ सिक्के लेना,
या भीख मांगना ही नहीं होता है
हाथ बढ़ाने के और भी कई तात्पर्य होते है...
उंगली पकड़ राह दिखाना, पनाह देना
और साथ दे मंज़िल का रास्ता दिखलाना
ना कि सिर्फ़ चन्द सिक्के....
एक बार सोचना ज़रूर....!!
मधु गुप्ता "अपराजिता"
