सब कुछ छोड़ कर,

मैं लिखना शुरू कर रही हूं

साथ दोगे मेरा क्या....

जो भटक जाऊं राह बार-बार तो,

आ कर थाम लोगे क्या....

मैं लिखना शुरू कर रही हूं,

साथ दोगे मेरा क्या...

जो कभी बिक जाए कलम,

तुम मेरे अल्फाजों में रंग भर दोगे क्या....

सुना है बहुत देर तक,

साथ नहीं देता कोई यहां....

जब मैं चलते-चलते रुक जाऊं,

तो हाथ बढ़ा कर मंज़िल दिखलाओगे क्या....

सब कुछ छोड़ कर,

मैं लिखना शुरू कर रही हूं

साथ दोगे मेरा क्या....!!

मधु गुप्ता "अपराजिता"