सताना

सताना भी तो अच्छा है नहीं तो रात दिन बड़े मायूस हो जाए। 

सताने में छुपा है प्यार गहरा कहीं ना कहीं अपनेपन के साये का।। 


ना सताए बच्चे तो मां का जीवन कितना नीरस हो जाए। 

कटे कैसे समय उसका हर तरफ़ जीवन में वीराना छा जाए।। 


सताए ना अगर दोस्त तो जीवन अधूरा सा महसूस होता है। 

बिना शब्दों की किताब सा जीवन ख़ाली पन्नों सा रह जाए।। 


पति पत्नी का ये प्यारा रिश्ता सताने और मनाने में ही तो निकलता है। 

यदि ना हो ये मीठी सी नोक झोंक, तो जीवन कितना बदरंग हो जाए।। 


हो चाहे कोई भी रिश्ता सताना और मानना जीवन के दो पहलू हैं। 

अगर ना हो यह तो जीवन का जुनून कहीं जा कर के खो जाए।। 


सताना और मानना जीवन की दो अनमोल कड़िया है। 

कभी ना टूटने वाली हमेशा जीवन में रच बस के रह जाए।। 


कभी मौसम सताता है कभी बारिश आ कर सताती है। 

वहीं मौसम वहीं बारिश कभी हमको बे शुमार लुफ़्त दे जाए।।


मधु गुप्ता "अपराजिता"