रेत को तन पे लपेटे

देर तक, औंधे मुँह किये लेती रही

दर्द के सैलाब से,

दरिया सागर भरती रही

फिसल जाएंगे गम सभी,

रेत ही की तरह....

सो तपती हुई रेत को,

ऊंगलियों से मसलती रही

फफोले से पड़ गए

जलती रेत से मिरे

दर्द और भी पिघल रहा

रग-रग में बस रहा

मैं चुप रही ना कुछ कह सकी

ख़ामोशी में बहती रही

करवा जो साथ था,

दिल के बहुत समीप था

दूर और दूर मुझसे...

आहिस्ता-आहिस्ता होता गया,

मैं अकेली तन्हा वही रेत पर जलती रही..!!

मधु गुप्ता "अपराजिता"