अंधेरों से जूझ कर, रोशनी सारे जहाँ में बिख़र ही जाती है l

रोके अंधेरा लाख चाहे , मग़र वह निख़र कर छा ही जाती है ll


यही पहचान है उसकी, यही अंदाज़ है उसका l

किरणों के साथ- साथ वो नज़र को चमका ही जाती है ll


सताएं लाख उसको क्यों ना, अंधेरों का ये सौदागर l

मग़र बेखौफ़ होकर वो ,रंग ज़माने को दिखला ही जाती है ll


ना हटती है ये पीछे.....,ना अंधेरो को आगे बढ़ने देती है l

कशिश आपनी ये दिखला कर, अंधेरे में रोशनी का कमल खिला ही जाती है।।


मधु गुप्ता "अपराजिता"