उगता और डूबता सूरज लाल हमेशा रहता है।
दुख और सुख में सामान रहो यही सीख सिखलाता है।।
हरा रंग हरियाली से उपजा कृषक को बहुत ही भाता है।
सुख समृद्धि का सूचक बनता घरों में खुशहाली लाता है।।
नीला अंबर खुशी खुशी चांद तारों को गले लगाता है।
और आती जाती घटाओं को भी अपने सिर पर बिठाता है।।
पीली सरसों देखकर सब का मन चंचल हो उठता है।
आ गया बसंत,हर डाली-पत्ता गीत यही गुनगुनाता है।।
मधु गुप्ता "अपराजिता"

