रखा है कदम झुमकर उसने
कोहरे की झीनी ओढ़ के चादर में
छिपा है देखने आभा उसकी
सूरज भी बादलों की आढ़ में
अद्भुत और निराली छवि है उसकी
हुआ दीवाना जग उसके आज आगमन में।।
छोड़ गई सब बीती यादें पीछे
बंद लिफ़ाफ़े जैसी दिसंबर मे
नई ऊर्जा से किया है संचार
बन किरण फैली धरती के कोने-कोने
बाँहें पसारे खड़े है धरती अम्बर
नये साल के कदमों की आहट में।।
मधु गुप्ता "अपराजिता"

