क्या हुआ हैं जो आज बेशुमार प्यार कर बैठे हो।

अपने आप को हमारे हबाले और हमको अपना बना बैठे हो।।

नीद में करते हो बातें हमसे और हमको हमी से चुरा बैठे हो।

मोहब्बत लाज़िम हैं हमसे कुछ इस तरह से दिल लगा बैठे हो।।

हर बात पे करते हो ठिठोली और चुपके से तकदीर अपनी हमको बना बैठे हो।

कहाँ से आये हो की ज़िंदगी में हमारी चार चाँद लगा बैठे हो।।

मधु गुप्ता "अपराजिता"