फूलों का मौसम आया है जो कांटों का भी जिक्र करना होगा।

सुख को गले लगाने से पहले दर्द को भी स्वागत करना होगा।।


हर कोई दीवाना फूलों का कांटों का भी कोई अपना कहेगा।

या फिर उसको जीवन भर बन काँटा दर्द की सैय्या पे सोना होगा।।


बसंत सभी के जीवन में इक बार तो आता है मरहम देने।

क्या उनके भी जीवन में ऐसा सुअवसर का आगमन होगा।।


दोनों एक ही डाल के साथी फिर किस्मत क्यों अलग-अलग।

फूल सभी का हैं अपना क्या कांटों का कोई हमदम होगा।।


मधु गुप्ता"अपराजिता"