नफ़रत की आंधियों से ना अमन के चराग़ बुझाओ।

दिलों में सुलगती नफरतों को प्यार के दरिया से बुझाओ।।


ये बात नहीं हमारी तुम्हारी मग़र माली का ख्याल तो कर जाओ।

ना मसलो फूलों को ना कलियों को इस तरह रुलाओ।।


ख़ुदा ने बख्शी जमीं सभी को एक सी उसमें खून की धारा ना बहाओ ।

छोड़कर नफ़रतों को उसके रूबरू एक बार होकर तो आओ।।


मधु गुप्ता "अपराजिता"