तुझे तेरे शहर में वो मिलता है क्या?

कोई तस्वीर उसकी हमको भेजो ज़रा।।

ख़ुश मिजाज़ी में वो वहाँ फ़िरता हैं क्या।

या खिची रहती हैं उदासी उसके चहेरा पे सदा।।

टूटा फूटा हैं या सबूत बचा हैं ज़रा।

दिल का कोना क्या अभी भी तड़पता हैं वहाँ।।

चलते-चलते ठिठकते हुए पीछे मुड़ता है क्या।

या फ़िर एक ही राह पे चलता जाता है सदा।।

बची है हंसी में दिल्लगी अभी बाक़ी कहीं।

या हँसते- हँसते रोने लगता हैं चुपचाप सदा।।

खबर इतनी सी है फ़िर भी है बतानी ज़रा।

तुझे तेरे शहर में वो मिलता है क्या...

मधु गुप्ता "अपराजिता"