मौन

मौन होठों से चुप रहना है क्या

शायद नहीं... 

मौन जो तोड़ दे

अहंकार की सारी परधि

मन के अंदर चलता

शब्दों का द्वंद्ध.... 

ऊपरी सतह से

समाप्त हो जाए दिखावटीपन

जो क्रोध और अहंकार की जड़ें ऊखेड़ फेकें

और मन के अंदर जगाए 

प्रेम, करुणा, दया और अहिंसा

वो है मौन....!! 


मौन देता है विस्तार हमारे ज्ञान को

हमारी सोई हुई इंद्रियों को करता है जागृत

हमें और दृढ और संकल्पित कर

हमारी सारी कुंठाओं का करता है विनाश, 

मौन सिर्फ मौन नहीं होता है

मौन हमारे अंदर बढ़ती विकृतियों का

आभास करा कर

उनको दूर करने का

एक सबसे सार्थक साधन बनता है

मौन मिटा देता है सारे भ्रम

और फ़िर ऐसी जीवन की संरचना करता है

जो ले जाता है ऐसे प्रकाश की ओर

जहां सारी भ्रांतियां शून्य मात्र रह जाती है ... !!


मधु गुप्ता "अपराजिता"