मन उड़ चला.... 

मन उड़ चला

जाने कहाँ किस ओर ये, 

मन उड़ चला......

मन की ज़मी को बन्ज़र कर

नदियाँ सा फ़िर वो बह चला...

सरगम कोई गाता फिरे

टूटा हुआ सा तिनका कोई 

जाने कहाँ.... 

जाने कहाँ.... 

फ़िर उड़ चला.... ये दिल मिरा.... हा दिल मिरा...!! 

ओस की बूँदों को फ़िर, 

आँखों में वो भर चला... 

छलके ना अब ये दर्द मेरा, 

पलके ना अब खोलू यहाँ... 

जाने कहाँ... 

जाने कहाँ..... 

फ़िर उड़ चला

जाने कहाँ, ये दिल मिरा..... हा दिल मिरा...!! 

जाने कहाँ..... 

मंजिल किधर 

रास्ता कहां... 

मन को नहीं अब है पता

बस उड़ चला... 

बस उड़ चला.....

जाने कहां किस ओर चला... 

ये दिल मिरा.... ये दिल मिरा...!!

मधु गुप्ता "अपराजिता"