जीवन में कितनी बातें हम सब के अंदर हमेशा कहने को अधूरी रह जाती है, कभी भी बातें पूरी कहां होती हैं....कुछ ना कुछ तो मन और होठों के बीच कहने को दबा रह ही जाता है, हम सही वक़्त का इंतज़ार करते हुए सोचते हैं कि अगली बार कह देंगे और वह अगला पल जब आता हैं तो फिर से कुछ ना कुछ अधूरा छूट जाता है और फ़िर एक दिन हम सब अपने-अपने मन की बात अधूरी छोड़कर इस दुनिया से विदा हो जाते हैं।

मधु गुप्ता "अपराजिता"