फिर से मां के आंचल से लिपट कर सोना है मुझको।
बहुत थक गई हूं अब जी भर कर रोना है मुझको।।
खुद के अफसानों कर सारा हाल सुनाना है मुझको।
जी उठूँ गले लगा कर यह सच दिखलाना है मुझको।।
साँसे कब से सिसक रही हैं यह भी तो बतलाना है मुझको
मां तेरे आंगन में फ़िर से झूम उठूं ये भी दिखलाना है मुझको।।
समझ सके सब मेरी बाते यह हुनर पूछना है मुझको।
उलझा कर अपनी बातों में सारे राज बतलाने है मुझको।।
कैसे निभाती हो सारे रिश्ते यह भी सीखना है मुझको।
मां अब और कहीं नहीं जाना बस तुझ में खोना है मुझको।।
"अपराजिता"

