मैंने देखा.....
बच्ची की ऊंगली थामे
समुंद्र में उतरते एक चेहरा
बीच गहराई में हाथ छुड़ाता वो चेहरा
बच्ची की घुटती साँसों का वो दर्द
हाथ बढ़ाती गहराई में धसती जाती
साँसे टूटती मन को छलती वो आस
और फ़िर वो साया छोड़ हो गया आलोप
हमेशा हमेशा के लिए
मैंने देखी उसकी आँखों की बेबसी
और तड़पती उसकी मसुमियत को
पल-पल आँखों से ओझल होते
और साँसों का बोझिल होते
आह... मैंने देखा हाँ मैंने देखा...!!
मधु गुप्ता "अपराजिता"

