लिफ़ाफ़े में कैद है कहानी अब हमारी,सुनोगे तो आंखें भर आएंगी तुम्हारी।जो पूछी तुमने दास्ताँ किसी से हमारी,कसम से यह दुनिया झूठी नज़र आएगी सारी।इन्हीं नज़रों के आगे उजाड़ी है दुनिया हमारी,खाई है शिकस्त हमने बहुत गहरी और करारी।मधु गुप्ता "अपराजिता"