जब मैं चलती हूं तो वो मेरे साथ साथ चलता है

पकड़ ऊंगली वो मेरी हर मुश्किल आसान करता है

कभी बन कर हवा वो मेरी सांसों के साथ बहता है

तो कभी खुशबू बन वो मिरी धड़कनों को पिघलाता है

हर साज़ रौशन उसी के साये से मेरा होता है

उसकी रहनुमाई से मेरा यह जीवन सारा संभलता है

कहूं क्या तारीफ़ मैं उसकी.....

वो जुदाई में भी मेरा संगीत बन झनकता है।।

मधु गुप्ता "अपराजिता"