कुछ लिखा कुछ मिटा दिया

कुछ याद किया कुछ भुला दिया,

मैंने अपने जीवन पथ पर

फूलों के साथ कांटों को भी साथ लिया,

घर से लेकर बाहर तक

गलियों से लेकर चौराहे तक,

मैंने अपने कदमों के साथ- साथ

रास्ता आने जाने का औरों के लिये छोड़

दिया।।

मधु गुप्ता "अपराजिता"