मैं गिरी,उठी चली और फ़िर गिर के उठी
और इस गिरने और उठने के बीच में
न जाने कितनी बार मरी..
और उस गिरने और उठने के बीच में
मैंने देखें.
वो आसमां में टूटते तारों को
कभी आधा तो कभी पूरा होते चाँद को
वो गहरी उदासी में लिपटी रात को
वो परिंदो का बोलते- बोलते
चुप हो जाना को,
मैंने देखा.
शाखों से गिरते पत्तों को
ओस कीं बूँदों का,
फूलों की पंखुड़ी से धरा पे गिरने को
ख़ुशबू का फूलों से
जुदा हो जाना को,
नदी के दोनों किनारो का न मिलने को
झरने की गिरती आवाज का
शून्य में विलीन होने को..!!
अपराजिता