मेरे गमलों में खिलते है गुलाब
जो लगते है मुझे गोल्ड से कम नहीं
छूती हूँ जब उन्हें
जीने की वजह मिल जाती है
सिखाते है वो मुझे
काँटों के साथ भी मुस्कुराया जा सकता है
बस हौसला हो जीने का
तो सोई हुई किस्मत को भी जगाया जा सकता है..!!
उसकी खुशबू दे जाती है एक भीना सा एहसास
और हौले से कानों में कह जाती है
मैं तुम तक कभी ना पहुँचती
यह कमाल तो हवाएं करती है...!!
मधु गुप्ता "अपराजिता"
✍️✍️

