यह 'काश' शब्द कितना अजीब है...
इसी काश में कितनी अपेक्षाएं छुपी हैं,
काश कोई हमें समझ पाता....
काश हम किसी को समझा-पाते
काश यह होता....काश वो होता...
काश यह दुनिया.....
हमारे मन मुताबिक चल पाती,
और फिर इसी काश....काश...और काश में,
हम उन तमाम छोटी-छोटी खुशियों की उपेक्षा कर जाते हैं
जो हमारे जीवन को...
रंग-बिरंगे फूलों सी खुशियां देती हैं....!!
मधु गुप्ता "अपराजिता"
