ये कैसा खून ख़राबा है

ये कैसी मार काट मची,

ये जुनून है कैसा ख़ुद को स्थापित करने का कि चारों ओर खून की धार बही,

ये कैसी बर्बरता छाई है....

कि जीवन इतना सस्ता हुआ,

निर्दोष उन बच्चों का दोष है क्या

जिनके जीवन की ना कोई कीमत ही बची,

यहाँ बड़ों की साज़िश में देखो

मासूमों की क्या हालत हुई,

ये इजरायल हो या फ़िर हमास

मासूमों की जान तो दोनों ओर से गई..!!

कितनों ने जान गबा दी है

कितनों ने अपनों को खोया,

जीवन कागज की पुड़िया सा

जब चाह उसको उड़ा दिया...!!

मधु गुप्ता "अपराजिता"