जर्जर होती कविता ये क्या जर्ज़र ही रह जायेगी। 

या ऊबड़-खाबड़ रस्तों पे चल मंज़िल अपनी पाएगी।। 


तूफ़ानों में कश्ती माझी की बीच भंवर फंस जाएगी। 

या सागर में उठती लहरों सी साहिल से मिल पाएगी।।


अपने शब्दों के जादू से क्या अध्याय नया रच जाएगी। 

या खंडर होते मकानों सी बिख़री मलबा सी रह जायेगी।


चट्टानों में आग लगी सी क्या पार उसे कर पाएगी। 

या सारे शब्दों को कर इकट्ठा भस्म वहीं हो जायेगी।।

मधु गुप्ता "अपराजिता"