बीत गया यह साल भी
गुजर गए वो लम्हें भी
कुछ शाद थे कुछ नाशाद से
कितनों ने क्या-क्या सहा यहाँ
कितनों ने क्या-क्या खोया अपना
कितनों के दर्द हृदय से भरे पड़े
कहीं युद्ध हुए कहीं मार काट
कितनों ने जाने गवायी अपनी
कितने बच्चे अनाथ हुए
कितने घर से बेघर भी हुए
लेकिन जाते जाते साल ये हमें
आशा की किरण बन
साल नया देता ही यह गया
नयी उम्मीद नयी आस
नया उत्साह दे हम सबको
हो कर थोड़ा उदास
जाने को तैयार हुआ..!!
मधु गुप्ता "अपराजिता"

