इक गज़ल लिख रही हूँ,

तुम्हारे लिए......

वो रिमझम वो सावन, वो बारिश की बूँदे

बनती बिगड़ती ऋतुओं की कहानी

वो खुश्बूओं का हवाओं में बेसवब हो कर के बहना

बड़ा रंगीन सा ये मौसम लिख रही हूँ,

तुम्हारे लिए.....

एक ग़ज़ल लिख रही हूँ,

तुम्हारे लिए.....

वो चाँद सितारें, वो मोहक चांदनी सी राते

हसीन फूलों की रंगत बड़ी प्यारी सी

वो मिठी सी रिमझिम यादों की क्यारी

बीते हुए लम्हों की रवानगी लिख रही हूँ

तुम्हारे लिए.....

इक ग़ज़ल लिख रही हूँ,

तुम्हारे लिए...! !

मधु गुप्ता "अपराजिता"