मिलकर करेंगे हम दोनों ज़ख़्मों का सारा हिसाब।
खैर तू ही बता होगा क्या इनका कोई वाजिब इलाज़।।
वक़्त की रेट पर फिसल कर छूट गए जो जज्ब़ात।
फ़िर कभी मिल पाएंगे क्या जुदा हुए दो दिलों के तार।।
दिए थे फूल कभी तोहफ़े में हर मुलाकात के बाद।
घायल कर गए वो फूलों के संग थे कांटे बेशुमार।।
कैसे कोई आया था तुम्हारे राह-ए-इश्क़ में हमारे बाद।
जो कह गए थे हमसे पत्थर हो गए हैं आज के बाद।।
हमने आसमान पे तारा समझ ख़ुद को सजा लिया।
छाई घटा जब काली गिरे धाड़म से होकर हताश।।
मधु गुप्ता "अपराजिता"

