हज़ारों लोग रूठेंगे कई सपने भी टूटेंगे,
मगर तू हौसला अपना कभी ना हारना बंदे।
लगे जब हारने जज़्बा भूल जाए अगर रस्ता,
वही से देखना ऊपर चमकते तारे को बन्दे।
चमक खुद की नहीं फिर भी आसमां पे दमकता हैं,
तब वहीं से पाएंगे हिम्मत नाकामी भूल जाएगा बंदे।
रखेगा जब कदम आगे हौसला बुलंदियों पे छाएगा,
फिर ना कोई तूफां कोई कंकर आड़े आएगा बंदे।
मिलेगी मंजिल तुझे अपनी मुकाम तू अपना पाएगा,
तेरी बुलंदियों का तारा आसमान पर फिर जगमगाएगा बंदे।।
मधु गुप्ता "अपराजिता"

