हसरत नहीं है मुझको अब अपना कह जाए कोई।

बगिया का हूं फूल मैं साचा जो चाहे ले जाए कहीं ।।

कड़वा-मीठा सच्चा-झूठा अब नहीं एहसास कोई।

जिस में भी मिल जाऊं मैं ये दिल उसका हो जाए वहीं।।


अंधियारा और जलती बाती का ना मुझे अंदाज कोई।

जहां भी कर दो खड़ा मुझे भयभीत नहीं कर पाए कभी।।

मधु गुप्ता "अपराजिता"