हँसती हुई लड़की को रुला गया है कोई

चाँद का वादा कर चराग़ बुझा गया है कोई


था परिंदों का आशियां तुफ़ानों में दरखत कोई

झांसा खुले आसमान का दे डालियाँ काट गया कोई


हँसती हुई लड़की को रुला गया है कोई


इठलाती हुई तितलियों को बागवा का दिलासा दे गया कोई

फ़िर क्यों जाते-जाते सारे बगियाँ के फूल मसल गया कोई


निभाऊंगा आखरी सांस तक साथ कह गया कोई

फिर यह कौन है जो खंजर से जख्मी वादे कर गया कोई


हंसती हुई लड़की को रुला गया है कोई